फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव

Wed, 21 Dec 2016 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
fasi, lalitpur news - फोटो : demo
विज्ञापन
कस्बा महरौनी में अज्ञात कारणों के चलते आविवाहित युवक ने फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कस्बा के पुराने सौजना रोड़ निवासी करन वाल्मीकि (18वर्ष) पुत्र बाबूलाल बचपन से दादा गैंदालाल के घर पर रहकर दादी के साथ सफाई कर्मी का कार्य करता आ रहा था। सोमवार रात रोज की भांति परिजनों के साथ खाना खाकर कमरे में सोने चला गया। मंगलवार सुबह दादी जब करन को सफाई कार्य करने के लिए जगाने कमरे में पहुंची। कमरे में दरवाजे न लगे होने के चलते युवक का शव छत के कुंदे से मफलर के सहारे लटका देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। दादी की चीखपुकार सुन मुहल्ले व परिजन आ गए और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर कब्जे में ले लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें