संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से किसान दूरी बना रहे हैं। वर्ष 2024 में खरीफ फसल का 2.64 लाख किसानों के मुकाबले महज 1.15 लाख किसानों ने बीमा कराया है। किसानों का कहना है कि नुकसान होने पर बीमा क्लेम नहीं मिल पाता। क्लेम राशि भी खोनी पड़ती है।
फसल बीमा को केंद्र सरकार भले ही लाभदायक बता रही हो, लेकिन आंकड़े दावों की पोल खोल रहे हैं। यहां कृषि विभाग में 2,64000 किसान पंजीकृत हैं। वर्ष 2024 में खरीफ फसल का बीमा महज 45 फीसदी किसानों ने कराया है। 2,64000 किसानों के मुकाबले 2,15000 किसानों ने प्रीमियम राशि अदा की है। किसानों का कहना है कि नुकसान होने पर बीमा नहीं मिल पाता है। कभी समय पर शिकायत दर्ज न कराने से वंचित कर दिया जाता है, तो कभी कम नुकसान बताकर लाभ नहीं दिया जाता।