जाखलौन। थाना पाली क्षेत्र के ग्राम डुंगरिया निवासी किसान रविकुमार का ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त अवस्था में मिला है। रविकुमार ने पुलिस को बताया कि शनिवार को खाद लेने के लिए सहकारी समिति धौर्रा पहुंचा था। उसे खाद नहीं मिली, वह अपना ट्रैक्टर समिति के सामने खड़ा कर घर लौट गया। रविवार सुबह जब वह समिति पर पहुंचा, तो उसका ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त मिला। ट्रैक्टर पर बड़े-बड़े पत्थर पड़े हुए थे, जिससे वाहन को नुकसान पहुंचा था। पीड़ित किसान ने इसकी शिकायत धौर्रा पुलिस चौकी में दर्ज कराई है। संवाद