फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: किसानों ने बजट को सराहा, बताया किसान हितैषी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। सोमवार को वित्तमंत्री सुरेश खन्ना द्वारा विधानसभा में पेश बजट में किसानों का विशेष ध्यान रखा गया है। किसानों को आर्थिक समस्या होने पर सहकारी समितियों में कम ब्याज दरों पर ऋण दिए जाने की घोषणा की गई है। निशुल्क सिंचाई की सुविधा के लिए पीएम कुसुम योजना का लक्ष्य दो गुना कर दिया गया है। अब अधिक किसानों को सोलर पंप की सुविधा मिल सकेगी। इससे सिंचाई के लिए डीजल की व्यवस्था व बिजली का इंतजार नहीं करना होगा। किसानों ने बजट की सराहना की है।
-
वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट किसान हितैषी है। इसमें किसानों के लिए सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है।
- रामजीलाल पाठक
-
किसानों को आर्थिक तंगी से नहीं जूझना होगा। सहकारी समितियों से कम ब्याज पर ऋण की सुविधा मिलेगी।
- नीरज प्रजापति
-
फसलों की सिंचाई के लिए डीजल का इंतजाम व बिजली का इंतजार नहीं करना होगा। सोलर पंप से सिंचाई की सुविधा होगी।
- बद्री विश्वकर्मा
-
बजट में किसानों को आर्थिक सुविधा के साथ ही निशुल्क सिंचाई के लिए पीएम कुसुम का लक्ष्य बढ़ाया गया है, जो सराहनीय है।
- ब्रगभान रजक
-
बजट में फसलों की सिंचाई पर ध्यान दिया गया है। किसानों को नलकूप के बिल में राहत मिलेगी।
- शोभाराम नायक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें