ललितपुर के थाना बानपुर अंतर्गत ग्राम कुआं गांव निवासी भजन पुत्र दुर्जू लोधी 45 वर्ष सोमवार की शाम को भैंस चराने के लिए पहाड़ी इलाके में गया था, जहां शाम को हुई तेज बारिश के बीच बिजली गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
जब वह काफी देर तक नहीं लौटा तो परिजनों व ग्रामीणों ने खोजबीन की, तो उसका शव झुलसी अवस्था में पहाड़ी इलाके में पड़ा हुआ था। जानकारी मिलने पर थाना बांध पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।