फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान ने खेत पर लगाई फांसी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान ने खेत पर लगाई फांसी, मौत
विज्ञापन

ललितपुर। थाना बानपुर अंतर्गत ग्राम कैलगुवां में एक किसान ने खेत पर फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्राम कैलगुवां निवासी कांशीराम (52) गांव से लगभग तीन किलोमीटर दूर एक खेत में बंटाई से खेती करता था। वह खेत पर गया था। जब उसका बेटा भज्जू सुबह करीब दस बजे अपने पिता को खाना देने के लिए खेत पर गया तो पिता का शव चिरौल के पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। यह देख उसने परिजनों व गांव वालों को बुलाया। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र भज्जू ने बताया कि उसका पिता एक वर्ष पूर्व छत से गिर गया था, जिससे उसका पैर टूट गया था। पैर में पिता को अब भी दर्द रहता था, इससे वह परेशान रहता था। इसी वजह से उसने फांसी लगाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें