फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: घर से आधा किलोमीटर दूर किसान खेत पर मिला मृत, सूचना के चार घंटे बाद पहुंची पुलिस

Sat, 29 Mar 2025 02:04 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर

सार

ललितपुर में थाना बार अंतर्गत ग्राम वस्तगुवां में किसान खेत पर मृत मिला है। घटना की सूचना मिलने के चार घंटे बाद पुलिस मौका-ए-वरदात पर पहुंची। 
विज्ञापन
Dead body demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना बार अंतर्गत ग्राम वस्तगुवां में किसान खेत पर मृत मिला। सूचना के चार घंटे बाद पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरा। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना बार के ग्राम वस्तगुवां के मुहल्ला लुधियाना निवासी 49 वर्षीय राजाराम लोधी अपने घर से करीब आधा किमी दूरी पर स्थित अपने खेत पर शुक्रवार की रात करीब 10:30  खेत में पानी देने गया था।

विज्ञापन


सुबह जब घर वाले खेत पर पंहुचे तो राजाराम मृत मिला, लाइट के तार हाथ में पकड़े था। माना जा रहा है विधुत करेंट के कारण राजाराम की मौत हुई है। मृतक की सूचना के बाद घर वालों ने सुबह 7 बजे पुलिस थाना बार को दी गई। 

दो घंटे बाद भी पुलिस के न पंहुचने पर घर वालों ने 9 बजे पुलिस को सूचना दी, लेकिन फिर एक घंटे तक पुलिस नहीं पहुंची तो अनेक लोगों द्वारा भी पुलिस को सूचना दी। तब 11 बजे पुलिस ने मौके पर पंहुच कर पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक राजाराम की पत्नी की 7 साल पहले मृत्यु हो गई थी। उसके 3 लड़के और 1 लड़की है, जो नाबालिग है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें