फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: सांप के डसने से किसान की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। फसल की रखवाली के दौरान किसान को सांप ने डस लिया। उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना बार अंतर्गत ग्राम भैलोनी सूबा निवासी रतीराम (50) मंगलवार शाम अपने खेत में फसल की रखवाली करने गया था। यहां रात को उसे सांप ने डस लिया। रतीराम घर आया और परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने गांव में झाड़फूंक कराई, लेकिन हालत और बिगड़ती गई। इसके बाद वह रतीराम को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक चार भाई-एक बहन में बड़ा था और उसके एक पुत्र व एक पुत्री है। मृतक के चचेरे भाई मनोहर ने बताया कि रतीराम ढाई एकड़ जमीन पर खेती किसानी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें