फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: सब्जी में पानी देते समय करंट लगने से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज झांसी ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम
विज्ञापन

ललितपुर। खेत में बोई सब्जी को पानी देने के दौरान करंट की चपेट में आने से किसान अचेत हो गया। जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज झांसी ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली महरौनी अंतर्गत ग्राम सिंदवाहा निवासी भागचंद (42) पुत्र मुकंदी कुशवाहा रविवार को अपने खेत पर लगी सब्जी में पानी देने के लिए गया था। यहां मोटर चालू करने के बाद जब वह खेत में पहुंचा तो यहां मोटर के लिए डाले गए बिजली के तार में दौड़ रहे करंट की चपेट में वह आ गया। इससे वह अचेत हो गया। यहां शाम को जब खेत पर परिजन पहुंचे तो भागचंद अचेतावस्था में खेत पर पड़ा मिला। आनन-फानन में परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। झांसी ले जाते समय रास्ते में भागचंद की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें