संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। कोतवाली अंतर्गत ग्राम बिरारी निवासी वीरन कुशवाहा (45) शनिवार सुबह करीब 6-7 बजे अपनी बाइक से खेत पर जा रहा था। रास्ते में उसकी बाइक फिसल कर गिर गई। वीरन गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक चार भाई-दो बहन में तीसरे नंबर का था और उसके चार पुत्र हैं।