फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: किसान की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

Sun, 16 Apr 2023 12:27 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना क्षेत्र जाखलौन में रेलवे ट्रैक पार करके खेत पर जा रहे किसान की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। जानकारी मिलने पर जाखलौन पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना पाली क्षेत्र के गांव बछलापुर निवासी बिंदे (70) पुत्र अठईं का खेत जाखलौन रेलवे स्टेशन के पास है। रेल पटरियों को पार करके उसे खेत में जाना पड़ता था। शुक्रवार दोपहर में वह खेत पर जाने की बात कहकर घर से निकल गया था। शनिवार सुबह उसका शव खेत की ओर निकली रेल पटरियों के पास पड़ा मिला। जानकारी मिलने पर जाखलौन पुलिस मौके पर पहुंच गई और आसपास के लोगों की मदद से शव की पहचान कर परिजनों को सूचना दी। जिस पर परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की। मृतक का एक बेटा और छह बेटियां हैं और उसके पास लगभग ढाई एकड़ खेती की जमीन है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें