फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की खेत पर मौत

विज्ञापन
ded body - फोटो : ded body
विज्ञापन
ललितपुर। थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम मनगुवां निवासी एक किसान की खेत पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्राम मनगुवां निवासी रतिराम (40) पुत्र राधेश्याम कौशिक बुधवार को सुबह खेत पर गए थे। जहां पर अचेत होकर गिर गए। आस-पास के लोगों ने आकर देखा और परिजनों को सूचना दी। परिजन आनन-फानन में उठाकर उपचार के लिए जिला अस्पताल लाए। जहां पर चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई मन्नू ने बताया कि तीन भाइयों में छोटा था, जिसके दो पुत्री व एक पुत्र है। चार एकड़ 20 डिस्मिल में खेती कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। मृतक पर सोसाइटी समेत लगभग 15 लाख रुपये से अधिक कर्ज था। खेत पर उड़द की नष्ट फसल को देखकर सदमा से मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें