ललितपुर। मध्य प्रदेश के अंतर्गत थाना चंदेरी निवासी एक किसान की खेत पानी देते समय मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मध्य प्रदेश के थाना चंदेरी निवासी सरदार (21) पुत्र रमेश ढीमर सोमवार को अपने खेत पर पानी दे रहा था। इसी दौरान अचानक खेत में गिर पड़ा, जिसकी सूचना आसपास के लोगों ने उसके परिजनों को घर आकर दी। परिजनों ने मौके पर पहुंच कर अचेत अवस्था में सरदार को चंदेरी के अस्पताल में लाए। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया। परिजन उसे जिला अस्पताल ललितपुर लाए, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के पिता ने बताया कि मृतक दो भाई एक बहन में छोटा था। मजदूरी और खेती में हाथ बंटाता था।