ललितपुर। थाना बालाबेहट के ग्राम भड़यावारा में खेत में पानी देने के लिए मोटर चला रहे किसान की करंट लगने से जिला अस्पताल में मौत हो गई।
थाना बालाबेहट के ग्राम भड़यावारा निवासी रूपेश (26) पुत्र शिवराम शनिवार को शाम करीब चार बजे अपने खेत में पानी दे रहा था। इसी दौरान उसे मोटर चलाने को गया तो उसी समय अचानक से उसे करंट लग गया, जिससे वह अचेत होकर गिर पड़ा। पास में ही काम कर रहे अन्य लोगों ने यह देख तत्काल मोटर को उससे अलग करके उठाया और परिजनों को सूचना दी। जिस पर परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां परीक्षण उपरांत चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के एक बेटा व एक बेटी है और वह चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसके पास करीब साढ़े तीन एकड़ जमीन है।