फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: कुएं में गिरने से किसान की मौत

Sun, 30 Apr 2023 12:32 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तालबेहट। तहसील अंतर्गत गांव पारौन में किसान की कुएं में गिरकर मौत हो गई। जानकारी के बाद उसके शव को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

थाना बार अंतर्गत गांव पारौन में सुंदरलाल (58) पुत्र धासीराम साहू शनिवार को खेत पर भैंसों को पानी पिलाने गए थे। तभी वह कुएं में गिर गए। काफी देर तक जब वह घर नहीं आए तो परिवार के लोगों ने उनकी तलाश की। बाद में जब कुएं में देखा तो शव पड़ा मिला। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर जुटे लोगों ने रस्सी के सहारे शव को कुएं से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें