फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंचाई कर रहे किसान की सर्पदंश से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना बार अंतर्गत ग्राम बार के नई बस्ती निवासी राजूू पुत्र छुट्टा प्रजापति बुधवार को सुबह सिंचाई के लिए खेत पर गया था, जहां उसे सांप ने काट लिया। परिजन उसे बार सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बार पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कस्बा बार निवासी राजू प्रजापति (46) बुधवार को सुबह करीब छह बजे खेत पर सिंचाई के लिए गया था। खेत पर ही वह शौच के लिए चला गया। वहां से लौटने पर आसपास के लोगों के साथ ठंड अधिक होने के चलते आग सेकने बैठ गया। वहां उसने गांव के ही पप्पू प्रजापति व मोहन को सांप के काटने के बारे में बताया। इसके बाद कुछ ही पलों में वह वहीं जमीन पर गिर पड़ा और बेहोश हो गया। जानकारी मिलने पर परिजन उसे उपचार के लिए सीएचसी बार ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से मेमो मिलने पर बार थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के चाचा दशरथ ने बताया कि मृतक के दो बेटा व एक बेटी हैं और उसकी एक बहन है। वह खेती करता था और उसके पास 3.35 एकड़ खेती की जमीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें