फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जंगल में फंदे पर लटका मिला बुजुर्ग का शव, बेटी के घर जाने की बात कहकर निकला था

Sat, 13 Aug 2022 02:03 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर

सार

ललितपुर में एक बुजुर्ग दो दिन पहले बेटी के घर ग्राम उल्दना जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन दो दिन बाद उसका शव गांव के बाहर जंगल मेें महुआ के पेड़ पर उसके ही गमछे से लटका मिला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ललितपुर जिले के थाना गिरार अंतर्गत ग्राम धौरीसागर-सकरा निवासी कनई (78) प़ुत्र भैरव यादव दो दिन पहले बेटी के घर ग्राम उल्दना जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन दो दिन बाद उसका शव गांव के बाहर जंगल मेें महुआ के पेड़ पर उसके ही गमछे से लटका मिला। जानकारी मिलने पर गिरार थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


ग्राम सकरा निवासी कनई यादव बुधवार को सुबह करीब नौ बजे खेत पर चला गया और घर में कहकर गया कि वह खेत से ही अपनी बेटी के गांव उल्दना चला जाएगा। इसके बाद जब उसके परिजनों ने शाम को उल्दना में बेटी के यहां फोन किया तो कनई वहां नहीं पहुंचा था। जिस पर परिजनों ने अन्य रिश्तेदारियों में भी फोन लगाया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका।

जिस पर परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इसके बाद बृहस्पतिवार को गांव के बाहर जंगल में भैंसें चराने वाले चरवाहों की नजर वहां लगे महुआ के पेड़ पर पड़ी तो कनई मह़ुआ के पेड़ पर उसके ही गमछे से लटक रहा था। जिस पर चरवाहों ने इसकी सूचना कनई के परिजनों को दी।
विज्ञापन


जिस पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। वहीं जानकारी मिलने पर गिरार थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के तीन बेटा व दो बेटियां हैं। उसके दो बेटों की मौत पहले हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें