फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: अस्पताल में बढ़ी सुविधाएं विशेषज्ञों ने काम शुरू किया

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जिला अस्पताल में गंभीर मरीजों के सामान्य ऑपरेशन की सुविधाएं भी शुरु हो गई है। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में नियुक्त हुए आचार्य सह आचार्य और विशेषज्ञ ने ओपीडी में मरीजों को देखने के साथ ऑपरेशन करना शुरु कर दिए हैं। चिकित्सा महाविद्यालय प्रशासन ने बताया कि जल्द ही नियुक्त हुए अन्य आचार्य, सह आचार्य व अन्य विशेषज्ञ भी ओपीडी में बैठेंगेे। आने वाले मरीजों को बेहतर उपचार की सुविधा मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन

जनपद में स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय स्थापित होने से स्वास्थ्य सेवाओं में भी विस्तार हो रहा है। अब तक जिले के मरीज विशेषज्ञों की कमी से जूझ रहे थे। हालत यह थी कि जिला अस्पताल रेफर सेंटर बनकर रह गया था। ऐसे में कई मरीज जिला अस्पताल न आकर सीधे मेडिकल कॉलेज झांसी व भोपाल समेत अन्य महानगरों की ओर रुख कर रहे थे।
लेकिन, अब जनपद के मरीजों को सामान्य ही नहीं गंभीर हालत में ही महानगरों में उपचार को नहीं जाना होगा। यहां पर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में नियुक्त हुए आचार्य व सहायक आचार्य समेत अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों ने ओपीडी समेत ऑपरेशन की सेवाएं देना शुरु कर दिया है। इसमें जनरल सर्जरी की सुविधाएं शुरु हो गई है। जनरल सर्जरी विभाग के अध्यक्ष डा. अभिषेक गुप्ता ने दो यूनिट बना दी हैं। दाेनों यूनिट के अलग-अलग दिन निर्धारित कर दिए हैं। इसमें ओपीडी व ओटी में अलग-अलग कार्य दिवस कर दिए गए हैं। यह ओपीडी सेवा शुरु होने से अब जनरल सर्जरी वाले गंभीर मरीजों के ऑपरेेशन भी हो सकेंगे। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज में नियुक्त बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आकृति ने भी ओपीडी सेवाएं देना शुरु कर दीं हैं, जहां पर बच्चों को समुचित उपचार दिया जा रहा है। इसी प्रकार मनो रोग विशेषज्ञ डॉ. बबली ने भी एनसीडी सेल स्थित मन कक्ष में ओपीडी में उपचार देना शुरु कर दिया है। इससे अस्पताल में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं में वृद्धि हो रही है।
विज्ञापन


स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में नियुक्त सभी आचार्य व सह आचार्य समेत अन्य विशेषज्ञ मरीजों को उपचार की सुविधाएं देंगे। इससे मरीजों को इलाज के लिए बाहर नहीं जाना होगा।
विज्ञापन

- डॉ. द्विजेंद्र नाथ, प्राचार्य, स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें