सुकुवां-ढुकवां बांध का रिपटा बारिश में क्षतिग्रस्त होने का मामला
- ग्रामीणों ने रिपटे की जगह ऊंचा पुल बनवाने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
तालबेहट। लाखाें रुपये की लागत से बना सुकुवां ढुकुवां बांध का रिपटा मौसम की पहली बारिश भी न झेल सका। बांध से निकले पानी के बहाव में रिपटे का करीब 12 मीटर लंबाई का ऊपरी भाग बह गया। लोगों ने इस रिपटे के स्थान पर ऊंचा पुल बनवाने की मांग की है।
बताते चलें कि बिरधा और बबीना क्षेत्र के मध्य बेतवा नदी पर स्थित सुकुवां-ढुकुवां बांध के समीप एक रिपटा बना हुआ है। जिससे बबीना से पूराकलां एवं पूराकलां, पूराबिरधा क्षेत्र के दर्जनों गांव के लोग झांसी और बबीना जाते हैं। इसके अलावा झांसी से टीकमगढ़ होकर एक बस चलती हैं। इस बार मौसम की पहली बारिश में रिपटे के कुछ भाग का ऊपरी भाग बह गया था। अमर उजाला में खबर प्रकाशन के बाद बेतवा प्रखंड के अधिशासी अभियंता उमेश कुमार ने उक्त मामले की जांच के लिए टीम गठित की थी। उन्होंने बताया की सुकुवां-ढुकुवां से इस बार दो लाख अस्सी हजार क्यूसेक जल निकासी हो चुकी है। जिसके तेज बहाव में उक्त रिपटे का लगभग बारह मीटर ऊपरी भाग बह गया था, जो बारिश के बाद सही करवा दिया जाएगा।
00
फोटो-20,साहब सिंह
बारिश के बाद हर बार इस रिपटे के निर्माण पर प्रशासन लाखों रुपये खर्च करता है। एक बार रिपटे की जगह पुल बना दिया जाए। जिससे पैसा भी बचेगा और जनता को बार बार इस परेशानी से मुक्ति मिल जाएगी। - साहब सिंह, निवासी ग्राम भैंसनवारा खुर्द
00
फोटो -21,सुमित यादव
मैं ग्राम कंधारीकलां तहसील तालबेहट का निवासी हूं और बबीना के जेवीएम इंटर कॉलेज में पढ़ता हूं। मुझे विद्यालय जाने के लिए तालबेहट होकर जाना पड़ रहा है। इसमें मेरा समय और पैसा अधिक खर्च होगा।- सुमित यादव, छात्र निवासी कंधारीकलां
00
फोटो -22, राजेश यादव
रिपटा उखड़ने से क्षेत्र के कई लोगों के सामने हर बार एक नई मुसीबत खड़ी हो जाती है। बारिश के बाद लोग जान जोखिम में डाल कर अपने वाहनों से निकलते है। जिससे कई बार हादसे हो चुके हैं। - राजेश यादव,शिक्षामित्र भैंसनवारा
00
फोटो -23,नरेंद्र सिंह
पूरे क्षेत्र में उत्तम स्वास्थ्य सेवाएं नहीं हैं। रिपटा क्षतिग्रस्त होने से पूरे क्षेत्र के लोगों के ऊपर प्रभाव पड़ता है। बीमारी की स्थिति में मरीजों को झांसी ले जाने में काफी समय लगता है।- नरेंद्र सिंह, निवासी पुराखर्द
00
वर्जन
सुकुवां-ढुकुवां बांध के समीप बने रिपटे के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मिली थी। लेकिन इस संबंध में अभी कोई शिकायती पत्र नहीं मिला है। उक्त रिपटे के निर्माण का काम सिंचाई विभाग करेगा।- श्रीराम यादव, एसडीएम तालबेहट
00
बांध के समीप बने रिपटे का ऊपरी भाग क्षतिग्रस्त हुआ है। बारिश बंद होने पर मरम्मत कराई जाएगी।- उमेश कुमार, अधिशासी अभियंता बेतवा प्रखंड झांसी