फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: स्नातक, परास्नातक कोर्सों की परीक्षाएं 25 जनवरी से

विज्ञापन
विज्ञापन
बीयू ने जारी किया परीक्षा कार्यक्रम
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में सामान्य स्नातक, परास्नातक कोर्सों बीए, बीएससी, बीकॉम, बीएससी गृह विज्ञान, बीएचएससी, एमए, एमएससी, एमकॉम के विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं 25 जनवरी से शुरू होंगी। परीक्षा सत्र को नियमित करने के लिए सार्वजनिक अवकाश के दिनों में भी परीक्षाएं कराई जा रही हैं।

बीयू के परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर ने बताया कि संस्थागत, व्यक्तिगत, ईयर बैक, बैक पेपर, श्रेणी सुधार वाले विद्यार्थियों की परीक्षाएं तीन पालियों में होंगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह साढ़े आठ से साढ़े दस, दूसरी पाली की सुबह साढ़े ग्यारह से दोपहर डेढ़ बजे, तीसरी पाली की परीक्षा दोपहर ढाई बजे से शाम साढ़े चार बजे तक चलेगी। संभावित डेटशीट पर छात्र-छात्राओं से मांगी गईं आपत्तियों का निस्ताकरण करते हुए फाइनल डेटशीट जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




बीएएमएस की परीक्षाएं 20 से होंगी शुरू

झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने बीएएमएस परीक्षाओं की तिथि घोषित कर दी है। बैच 2015, 2016, 2017, 2018, 2019 और 2020 के परीक्षार्थियों की मुख्य अथवा पूरक परीक्षा 19 जनवरी से शुरू होंगी, जो कि 31 फरवरी तक चलेंगी। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें