फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अव्यवस्थाओं के बीच शुरू हुई परीक्षाएं

Tue, 15 Mar 2016 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराो ललितपुर
विज्ञापन
परीक्ष्‍ाा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
ललितपुर। परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षाएं तमाम अव्यवस्थाओं के साथ आरंभ हो गईं हैं। तमाम स्कूलों में फर्नीचर की कमी के कारण बच्चों को जमीन पर बैठ कर परीक्षा देनी पड़ी। कई स्कूलों में प्रश्नपत्र तय समय के बाद वितरित हो सके।
विज्ञापन



परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षा को सफल बनाने के लिए कई दिनों से तैयारी चल रही थी। सोमवार को जब परीक्षा आरंभ हुई तो बहुत से स्कूलों में अव्यवस्था का माहौल देखा गया। ब्लाक जखौरा के मिर्चवारा स्कूल में प्रश्न पत्र वितरण में देरी हुई, यहां कक्षा दो का पेपर गुम हो गया, जिससे शिक्षकों के हाथ पैर फूल गए। हालांकि, कुछ देर बाद बंडल में पेपर मिल गया। कई स्कूलों में कक्ष निरीक्षकों की कमी महसूस की गई। एक कक्ष निरीक्षक को कई कक्षाओं की परीक्षा दिलानी पड़ी। देर शाम तक बीआरसी पर उत्तर पुस्तिकाओं के बंडल जमा होते रहे। जिले में 1.98 लाख बच्चे परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा पा रहे हैं।
हिंदी का पेपर देखकर शिक्षकों की हवाइयां उड़ गई। बच्चे तो दूर की बात शिक्षकों को प्रश्न पत्र कठिन नजर आ रहा था। कई स्कूलों में छात्रांकन के मुकाबले कम पेपर मिले, जिस पर आनन- फानन में संकुल प्रभारी ने पेपरों की व्यवस्था कराई। जिला विद्यालय निरीक्षक श्याम प्रकाश यादव ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय दावनी व प्राथमिक विद्यालय पिपरिया में परीक्षा का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


गैर हाजिर बच्चों का फंसा पेच
परीक्षा आरंभ होने के समय गैरहाजिर बच्चों की संख्या अपेक्षा से ज्यादा देखी जा रही है, जिससे स्कूल के शिक्षकों की परेशानी बढ़ गई हैं। खासकर पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापकों के सामने गैरहाजिर बच्चों की कक्षोन्नति का अबूझ सवाल खड़ा हो गया है, जो बच्चे लगातार अनुपस्थित चल रहे हैं और वह परीक्षा में भी शामिल नहीं हैं, उन बच्चों की कैसे कक्षोन्नति होगी?। इसका सवाल का जवाब किसी के पास नहीं है।

बोर्ड की तर्ज पर कराई परीक्षा
कुम्हेड़ी (ललितपुर)। ग्राम में परिषदीय परीक्षा में बोर्ड परीक्षा का पैटर्न अपनाया गया। विद्यालयों में सीटिंग प्लान बनाकर बच्चों की बैठाया गया। अभिभावकों की उपस्थिति में पेपर का लिफाफा खोला गया। परीक्षा के दौरान बच्चों को बात भी नहीं करने दी गई। परीक्षा के बाद कापियों को पैक कर बीआरसी महरौनी में जमा किया गया। परीक्षा के दौरान पूर्व माध्यमिक प्रथम स्कूल में पंजीकृत 149 छात्रों में से 124 छात्र उपस्थित रहे। कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय में पंजीकृत 210 छात्राओं में से 175 छात्राएं उपस्थित रहीं। परीक्षा को नकल विहीन बनाने में शरीफ खान, महेश तिवारी, राकेश प्रकाश, शुक्ला, हरवंश रिछारिया, देवेंद्र  सिंह, निशांत गोस्वामी, सुधा कौशिक, लक्ष्मी देवी, चंद्रजीत निरंजन, जितेंद्र सेन, राजेश निरंजन आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें