बानपुर। कस्बा में अखिल भारतीय साहू वैश्य महासभा के तत्वावधान में बुंदेलखंड साहू समाज प्रतिनिधि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने कहा कि सभी को एकजुट होकर देश व समाज की सेवा करनी चाहिए।
अखिल भारतीय साहू वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश साहू ने कहा कि साहू समाज के लोगों को व्यापार के साथ-साथ राजनीतिक चेतना के लिए भी एकजुट होकर आगे आकर समाज में फैली कुरीतियों को मिटाना होगा। सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने कहा कि साहू समाज बहुत ही मेहनती समाज है। कार्यक्रम को जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश निरंजन, जिला पंचायत सदस्य आशीष रावत, सहावेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष पंडित अरुण प्रकाश द्विवेदी ने भी संबोधित किया। समाज के नवनिर्वाचित अध्यक्षों और प्रमुख समाज प्रेमियों का भी सम्मान किया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय संगठन प्रभारी आरके साहू, भाजपा शोध विभाग के प्रदेश प्रभारी शिव मंगल सिंह राठौर, वैश्य महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश साहू, दिलीप साहू, पदम साहू, अंचल साहू, भैयालाल साहू, रामेश्वर साहू, रोहित साहू, राजेश साहू, संजय साहू, रामदास साहू, कंछेदी लाल साहू, विनोद साहू, रामसहाय साहू, चंद्र प्रकाश साहू, आकाश साहू, रामसेवक साहू, रामचरण साहू, बसंत लाल साहू ने कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रकाश चंद्र साहू और संचालन संयोजक अशोक साहू ने किया।