महरौनी। फिल्म अभिनेता राजा बुंदेला ने सोमवार को विधानसभा क्षेत्र में आयोजित एक नुक्कड़ सभा में कहा कि भाजपा सरकार हर वर्ग, समुदाय के लिए सजग है। सभी को सरकार की योजनाओं से जोड़ा गया है। पात्रों को योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। गांव से लेकर शहर तक सभी वर्ग सुरक्षित हैं। गुंडे-माफिया का सफाया हो रहा है। इस दौरान आशीष पंडा मंडल अध्यक्ष, शिवा सिंह तोमर मंडल उपाध्यक्ष, राघवेंद्र पटैरिया मंत्री प्रतिनिधि, अजीत पाठक महामंत्री, पवन मोदी, आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद