फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की योजनाओं से हर वर्ग हो रहा लाभान्वित : राज्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़ावरा। प्रदेश के राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने कहा कि सरकार की योजनाओं से हर वर्ग के पात्रों को लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जो लोग लंबे समय से मकान के लिए परेशान थे। उन्हें आज प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना से मकान दिए जा रहे हैं। वह सोमवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर राज्यमंत्री ने 50 पात्रों को आवास के आवंटन पत्र और दो को चाबी सौंपी। बैठक में क्षेत्र में जनहित की योजनाओं की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत प्रमुख चंद्रदीप रावत की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमेें जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों के सम्मुख विभिन्न विभागों की प्रगति आख्या की वन विभाग, शिक्षा, स्वास्थ्य समाज कल्याण, कृषि, बाल विकास परियोजना, पशुपालन, पंचायतराज विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारियों ने दी। जिला पंचायत सदस्य सौंरई वीर सिंह बुंदेला ने क्षेत्र परिषदीय विद्यालयों में कंपोजिट ग्रांट उपभोग एवं भवन निर्माण कार्य में गड़बड़ी एवं बाल विकास परियोजना, स्वास्थ्य विभाग में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए जांच कराने का प्रस्ताव पेश किया।
नाराहट से जिला पंचायत सदस्य मनोज कुशवाहा ने मड़ावरा क्षेत्र के दोनों गोवंश आश्रय स्थलों में गोवंशों को घटिया खुराक और भूसे की आपूर्ति में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की। उन्होंने बताया कि क्षमता से ज्यादा गोवंशों के होने से उनकी असमय मौतें हो रही हैं। इस दौरान खंड विकास अधिकारी सौरभ बर्नवाल, खंड शिक्षा अधिकारी नरेश कुमार रावत, चिकित्सा अधीक्षक डॉ अशोक कुमार, जिला पंचायत सदस्य दिग्विजय सिंह मोंटी, सोनू चौबे समेत कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें