फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: दो दिन बाद भी पुलिस की जांच स्कूटी व मोबाइल फोन तक सिमटी

Tue, 25 Jul 2023 01:20 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। रेडीमेड कपड़ा व्यापारी पुत्र के अपहरण का प्रयास करने की घटना को लेकर पुलिस टीमाें की जांच स्कूटी व मोबाइल फोन तक सिमट कर रह गई है। सीसीटीवी कैमरे में अपहरण की घटना के दौरान एक स्कूटी भी दिख रही है। घटना के तीसरे दिन भी पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में ही जुटी रही। एसपी ने घटना का खुलासा कर बदमाशों को पकड़ने के लिए सोमवार को एक टीम का गठन कर दिया है। हालांकि पुलिस के अधिकारी बदमाशों के चिह्नित होने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला सरदारपुरा में रेडीमेड कपड़ा व्यापारी के 13 वर्षीय पुत्र समर्थ के अपहरण का प्रयास करने वाले बदमाशों को पकड़ने में जुटी पुलिस की जांच अब घटनास्थल पर देखी गई एक स्कूटी और बदमाशों द्वारा समर्थ की दादी का साथ ले गए मोबाइल फोन तक सिमट कर रह गई है। घटना के दिन सीसीटीवी कैमरे में एक स्कूटी दिखाई दी थी जिस पर सवार एक युवक सामने से आ रहे बदमाशों को कुछ इशारा करते देखे जा रहे हैं। हालांकि सीसीटीवी कैमरे में उक्त स्कूटी का नंबर अस्पष्ट दिखाई दे रहा है। अब पुलिस की टीमें परिवहन विभाग से स्कूटी के नंबर को लेकर छानबीन करवा रही है।
वहीं पुलिस की एक अन्य टीम घटना के दौरान बदमाश समर्थ की दादी का मोबाइल फोन साथ ले गए। जिसकी लोकेशन हासिल करने के लिए तकनीकि मदद ले रही है। जबकि अन्य टीमें मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर बदमाशों का सुराग लगा रही है। बाबजूद इसके घटना को गुजरे तीन हो चुके हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने एक फुटेज सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
सोमवार को क्षेत्राधिकारी सदर अभय नारायण राय ने सोशल मीडिया पर एक सीसीटीवी फुटेज पोस्ट किया। जिसमें नजर आने वाले एक युवक की पहचान करने की अपील लोगों से की गई है। उक्त सीसीटीवी फुटेज बैंक कॉलोनी जीआरपी थाने के पीछे वाली जगह की है। इस सीसीटीवी कैमरे फुटेज को लेकर बताया जा रहा है कि 18 जुलाई को मनोज खटीक निवासी बैंक कॉलोनी जीआरपी के पीछे शिव मंदिर के पास अपने घर में सो रहा था। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति घर में घुसकर उसका मोबाइल फोन व 4700 रुपये चोरी कर ले गया था। अब इस मामले में सीसीटीवी फुटेज मिल गया।
रेडीमेड कपड़ा व्यापारी के घर में घुसकर उसके पुत्र समर्थ जैन का अपहरण का प्रयास करने वाले बदमाशों की तलाश की जा रही है। पुलिस टीमों ने बदमाशों को चिह्नितकर लिया है। इसके साथ सीसीटीवी कैमरे में नजर आई स्कूटी के संबंध में परिवहन विभाग से जांच करवाई जा रही है। बदमशों को पकड़ने के लिए एसपी ने एक टीम का गठन और किया है। - अभय नारायण राय, क्षेत्राधिकारी सदर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें