फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: छह वर्ष बाद भी न मिल सके सुरईघाट पुल को जिम्मेदार, न हो सका पुल का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। शहर के मोहल्ला खिरकापुरा होकर पंचमुखी हनुमान मंदिर के पहले शहजाद नदी पर स्थिति सुरईघाट के पुल को छह वर्ष बीतने के बाद भी न तो जिम्मेदार मिले न ही निर्माण किया जा सका है। हद तो तब हो गई, जब इसके निर्माण को लेकर किसी ने सुध तक नहीं ली है। ऐसे में चार पहिया वाहन व भारी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गई है। अब लोगों को तीन किलोमीटर का चक्कर लगाकर आना-जाना पड़ रहा है।
नगर के सुरईघाट स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के पहले शहजाद नदी का पुल वर्ष 2019 में गोविंदसागर बांध के गेट खुलने के चलते बह कर क्षतिग्रस्त हो गया है। आधा पुल पूरी तरह से गायब हो गया था। इससे रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया था। इसके बाद पानी कम होने पर मिट्टी डालकर रास्ता बना लिया था, जो प्रतिवर्ष बारिश के मौसम में बह जाती है। इससे रास्ता कई महीनों तक पैदल चलने वालों तक के लिए बंद हो जाता है।
विज्ञापन

इसके बाद मिट्टी डालकर चालू कर लिया जाता है। वर्तमान में पुल से ठीक से महज दो पहिया वाहन या पैदल राहगीर आवाजाही कर पा रहे हैं। चार पहिया या अन्य भारी वाहनों की निकासी पूरी तरह से बंद हो गई है। ऐसे में इन वाहनों को अन्य मार्ग कैलगुवां चौराहा से होकर आना पड़ रहा है। इस मार्ग में लगभग तीन किलोमीटर का चक्कर लगाकर आना पड़ रहा है। इस पुल पर रात में निकलने पर हादसे का भय बना रहता है। कारण मार्ग पूरी तरह से ऊबड़-खाबड़ हो गया हैं। यहां से निकलने के समय कई दो पहिया वाहन चालक व सवार गिरकर घायल तक हो गए हैं।
-
क्षतिग्रस्त पुल से सैकड़ों लोग हो रहे परेशान
सुरईघाट पुल से बानपुर, पनारी व रजावरा समेत लगभग दर्जनों गांव के लोग सीधे आकर शहर में प्रवेश कर जाते थे। साथ ही झांसी की ओर जाने पर सुविधा होती थी। पुल ठीक होने पर हजारों की संख्या में लोग आवाजाही करते थे। अब महज दो पहिया वाहन चालक व पैदल राहगीर ही आवाजाही कर रहे हैं।
विज्ञापन

-
सुरईघाट पुल के निर्माण के लिए बोर्ड में प्रस्ताव स्वीकृत हो गया है। आगामी तैयारियां चल रही हैं। आचार संहिता के चलते कार्य रुक गया है। आचार संहिता समाप्त होते ही कार्य कराया जाएगा।
- राघवेंद्र शर्मा, प्रभारी अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद/उप जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें