फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: सात दिन बाद भी नहीं लगा किशोरी का सुराग, पुलिस खाली हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
तालबेहट। एक सप्ताह पूर्व कोचिंग पढ़ने घर से गई किशोरी का बबीना पुलिस सात दिन बाद कोई सुराग नहीं लगा सकी। वहीं उसके साथी का शव दस दिसंबर को माताटीला बांध के गेट क्रमांक आठ के पास पत्थरों के मध्य पानी में मिला था। पुलिस लगातार दो दिन से ब्लीचिंग पाउडर डालकर और ड्रोन के जरिए माताटीला बांध के पानी में किशोरी की तलाश कर रही है। अब बबीना पुलिस ने एनडीआरएफ ( राष्ट्रीय आपदा मोचन बल) की टीम को बुलाने के लिए अधिकारियों को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

झांसी अंतर्गत बबीना से एक किशोरी और किशोर गायब हो गए थे। किशोरी के पिता की शिकायत पर बबीना थाने में किशोर के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज हो गया था। इसके बाद कोतवाली तालबेहट अंतर्गत माताटीला बांध के पास एक बाइक एवं चप्पलें पड़ी होने के बाद किशोर-किशोरी के बेतवा नदी में कूदने की चर्चा रही। जिस पर बबीना पुलिस ने गोताखोरों की सहायता से दोनों की काफी तलाश कराई, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
घटना के तीन दिन बाद दस दिसंबर को माताटीला बांध के गेट क्रमांक आठ के पास किशोर का शव पानी में उतराता मिला। इसके बाद प्रशासन ने मजिस्ट्रेट एवं प्रभारी निरीक्षक तालबेहट तथा बबीना थानाध्यक्ष की मौजूदगी में किशोर के शव का वीडियोग्राफी के साथ परीक्षण करवाया। जिस पर किशोरी के भी बेतवा नदी में कूदने की संभावना प्रबल हो गई।
विज्ञापन

घटना के सात दिन बाद भी पुलिस की भरकस कोशिश के बाद किशोरी के शव का आज तक पता नहीं चल सका है। बबीना पुलिस दो दिन से लगातार माताटीला बांध के पानी में ब्लीचिंग पाउडर डालकर एवं ड्रोन कैमरों की मदद से तलाश करवा रही है। बबीना थानाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि दो दिन से गहन तलाश के बाद किशोरी का कोई पता नहीं चल पा रहा है। इसके लिए एनडीआरएफ एवं स्पेशल सर्च टीम को बुलाने के लिए उच्चाधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है।
गोताखोरों का जाना है मुश्किल
माताटीला बांध की डाउन स्ट्रीम के कुछ आगे दाहिनी ओर काफी बड़े क्षेत्र में जलभराव है। जिसे मगरदाह कहते हैं। इस स्थान पर सैकड़ों की संख्या में विशालकाय मगरमच्छ सहित अन्य जलीय जीव रहते हैं। इस स्थान पर क्षेत्रीय गोताखोर जाने से कतराते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें