तालबेहट। कोतवाली पुलिस ने एक अभिभावक की शिकायत पर तीन अज्ञात लोगों पर कोचिंग जाने वाली छात्राओं से छेड़छाड़ करने और उन्हें परेशान करने का मामला दर्ज किया हैं। पुलिस को दिए अपने शिकायती पत्र में अभिभावक ने अवगत कराया कि उसकी पुत्री गांव की एक अन्य छात्रा के साथ कक्षा 12 की कोचिंग पढ़ने के लिए तालबेहट आती हैं। कुछ दिनों से तीन अज्ञात युवक उन्हें परेशान कर रहें हैं। पिछले दिनों वह लोग मोटर साइकिल क्रमांक यूपी - 93 - एबी -9181 से आए और परेशान करने लगे। जिस पर वह चिल्लाई तो वह लोग मोटर साइकिल छोड़ कर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। जिस पर पुलिस ने तीन अज्ञात युवकों पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। देखने वाली बात यह है कि मोटर साइकिल के नंबर के आधार पर कोतवाली पुलिस कितने दिनो में आरोपियों को अपनी गिरफ्त में ले पाती हैं। बताते चले कि इस मामलों को लेकर आरोपियों की ओर से कुछ लोगों ने जमकर पैरवी भी की थी, परंतु काफी मशक्कत के बाद उक्त मामला अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज किया गया।