फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: बोर्ड परीक्षा की काॅपियों का 16 से मूल्यांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा संपन्न होने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन राजकीय इंटर कॉलेज में शुरू होगा। मूल्यांकन की तैयारी में शिक्षा विभाग जुट गया है और इसके लिए शिक्षकों की ड्यूटी लगाने की तैयारी चल रही है। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कॉपियां जांची जाएंगी।
हाईस्कूल-इंटरमीडिएट की 22 फरवरी से परीक्षा शुरू हुई थी। परीक्षा 9 मार्च को समाप्त हो रही है। उत्तर पुस्तिकाओं को राजकीय इंटर कॉलेज ललितपुर में स्ट्रांग रूम में भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रखवाया गया है। अब उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन करने की तैयारी में शिक्षा विभाग जुट गया है। 16 से 31 मार्च तक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा। विषय वार कॉपियों का मूल्यांकन करने के लिए विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की ड्यूटी लगाने की कवायद शुरू हो गई। मूल्यांकन की निगरानी के लिए एक कंट्रोल रूम बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 16 मार्च से जीआईसी में शुरू होगा। इसको लेकर तेजी के साथ तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें