फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: राजघाट बांध के पांच गेट खोलकर की जा रही 34 हजार क्यूसेक पानी की निकासी

Sun, 16 Jul 2023 12:48 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
एमपी के चंदेरी जाने वाले पुल के दोनों ओर सुरक्षा के लिए पुलिस मौजूद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। बेतवा नदी में लगातार बढ़ रहे पानी के चलते राजघाट बांध के गेट दूसरे दिन भी खुले रहे। शनिवार को बांध के पांच गेट डेढ़-डेढ़ मीटर खोलकर 34 हजार क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। बांध के गेट खुले होने से राजघाट-चंदेरी मार्ग पर बना पुल से सटकर पानी जा रहा है। इस पुल के दोनों ओर सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात है। वहीं निचले इलाकों के लोगों को भी अलर्ट कर दिया गया है। एमपी के चंदेरी जाने वाले पुल के दोनों ओर सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मी तैनात कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

भौंरट बांध से छोड़ा गया पानी
ललितपुर। जामनी नदी पर निर्माणाधीन भौंरट बांध में जलस्तर बढ़ने से शनिवार को 721 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। बांध का पूर्व जलस्तर 360.90 मीटर है। वर्तमान में बांध का जलस्तर 352.60 मीटर है। लेकिन, जुलाई में निर्धारित जलस्तर से अधिक बांध का जलस्तर पहुंच रहा था। जलस्तर को निर्धारित स्तर पर रखने के लिए पानी की निकासी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें