फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर एस्केलेटर का हुआ शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए लगाई गईं स्वचालित सीढ़ियों (एस्केलेटर) का सोमवार को फीता काटकर जनप्रतिनिधियों व मंडलीय अधिकारियों द्वारा शुभारंभ किया गया। शुभारंभ के साथ ही एस्केलेटर का उपयोग कर यात्री फुटओवरब्रिज के माध्यम से प्लेटफार्म दो व तीन पर पहुंचे। दोनों प्लेटफार्म पर चढ़ने वाले एस्केलेटर लगाए गए हैं। रेलवे स्टेशन पर यह एस्केलेटर 1.20 करोड़ रुपये की लागत से लगाए गए हैं, जिसकी क्षमता चार हजार किलोग्राम वजन है। एनएसजी-3 श्रेणी के स्टेशनों में ललितपुर पहला स्टेशन है, जिस पर रेलवे द्वारा यात्रियों को सुविधा उपलब्ध कराने के प्रयासों की कड़ी में एक महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के लिए फुट ओवरब्रिज का इस्तेमाल करना पड़ता था। इनमें सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों, बीमार व दिव्यांग यात्रियों को होती है। जिसके चलते रेलवे द्वारा यात्रियों को फुटओवरब्रिज तक चढ़ने के लिए अब स्वचालित सीढ़ियों की सौगात दी गई है। इन स्वचालित सीढ़ियों के लगाने का काम आठ माह पहले फरवरी माह में शुरू किया गया था, लेकिन धीमी गति व कुछ तकनीकी खामियों के चलते इसका निर्माण कार्य समय से पूरा नहीं हो सका। वहीं, एक माह तक तो इन स्वचालित सीढ़ियों के बंद होने पर यात्रियों द्वारा चढ़ने के लिए उपयोग किया गया, लेकिन अब रेल यात्रियों की परेशानी को देखते हुए एस्केलेटर का संचालन शुरू हो गया है। सोमवार को रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर स्थापित किए गए एस्केलेटर का शुभारंभ संसदीय क्षेत्र के जनप्रतिप्रनिधि, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, राज्यमंत्री प्रतिनिधि चंद्रशेखर पंथ, मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष कुमार एवं अन्य मंडलीय अधिकारियों द्वारा फीता काटकर किया गया। मंडल रेल प्रबंधक ने बताया कि अभी दोनों प्लेटफार्म पर सिर्फ चढ़ने के लिए स्वचालित सीढ़ियां लगाई गई हैं, आगे रेलवे स्टेशन के विकास के साथ ही यहां उतरने के लिए भी सीढ़ियां व लिफ्ट लगाई जाएगी, लेकिन वर्तमान में फुट ओवरब्रिज पर चढ़ने के लिए एस्केलेटर लगाए गए हैं। इस मौके पर वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर सामान्य रघुनाथ सिंह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक नवीन दीक्षित, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर कपिल गोयल, जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह, स्टेशन प्रबंधक डीके चतुर्वेदी, उपस्टेशन प्रबंधक धर्मेश कुमार चतुर्वेदी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें