ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भरतपुरा में घर में घुसकर दबंगों ने एक परिवार के लोगों के साथ जमकर मारपीट कर दी, जिससे लोगों को चोटें आईं। किसी ने इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। कोतवाली पुलिस ने उक्त मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
ग्राम भरतपुरा निवासी ललिता देवी पत्नी महेश प्रसाद साहू ने कोतवाली में शिकायती पत्र देकर बताया कि बीते बृहस्पतिवार को सुबह साढ़े नौ बजे उसके ही गांव के विपक्षी करीब बारह लोग उसके घर में जबरन घुस आए और गालियां देते हुए उसके व परिवार के सभी सदस्यों के साथ मारपीट कर दी, जिससे वह दोनों पति पत्नी एवं मनीष को चोटें आईं। तभी उसने किसी प्रकार डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी और पुलिस को आता देख वह पिस्टल दिखाते हुए भाग गए। इस मारपीट का किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़िता ने प्रभारी निरीक्षक कोतवाली से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।