फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: घर में घुसकर मां-बेटी को बुरी नीयत से पकड़कर की छेड़छाड़, विरोध करने पर धमकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यायालय के आदेश पर आठ आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। घर में घुसकर मां व उसकी नाबालिग पुत्री से छेड़छाड़ करने व गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर आठ आरोपियों के खिलाफ दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

थाना बार अंतर्गत एक ग्राम निवासी महिला ने न्यायालय को प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें उसने बताया कि 8 सितंबर की शाम को वह अपने घर पर नाबालिग पुत्री संग थी। तभी गांव का एक व्यक्ति अपने सात साथियों के घर में घुस आए। यहां आरोपियों ने उसे व उसकी नाबालिग पुत्री को बुरी नीयत से पकड़ लिया और छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर आसपास के लोगों को मौके पर आता देख आरोपी चले गए। घटना की शिकायत पुलिस से की गई। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। न्यायालय ने पुलिस को आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें