फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: दो वर्ष से बंद पड़ी ईएनटी की सेवाएं शुरू, मरीजों को मिलेगा लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। अब नाक, कान व गला के मरीजों को बाहर या अन्य शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। उन्हें जिला अस्पताल में ही उपचार की सुविधा मिलेगी। दो वर्ष से जिला अस्पताल में ईएनटी की सेवाएं ठप थीं, लेकिन अब राज्य चिकित्सा महाविद्यालय (मेडिकल काॅलेज) में वरिष्ठ रेजीडेंट डॉ. ऋद्धा गुप्ता ईएनटी सर्जन की नियुक्ति हो गई है।
वर्ष 2022 में जिला अस्पताल में नाक, कान व गला रोग के दो विशेषज्ञ सेवाएं दे रहे थे। इनमें एक चिकित्सक का अगस्त 2022 में स्थानांतरण अन्य जनपद के लिए हो गया था। वहीं, दूसरी चिकित्सक डॉ. रिचा सिंह त्यागपत्र देकर चली गई थीं। तब से अस्पताल में नाक, कान व गला रोग विशेषज्ञ की तैनाती नहीं हो सकी थी। ऐसे में नाक, कान व गला के मरीजों को परेशान होना पड़ रहा था। सामान्य समस्या में भी मरीजों को झांसी व अन्य महानगरों में जाना पड़ रहा है। कई लोग पैसों के अभाव में सामान्य चिकित्सक से दवा लेकर घरों में दर्द से कराह रहे थे। अब स्वशासी राज्य चिकित्सा मेडिकल काॅलेज में एक विशेषज्ञ चिकित्सक की नियुक्ति हो गई है। वरिष्ठ रेजीडेंट चिकित्सक ओपीडी सेवा के साथ ही ऑपरेशन भी करेंगी। -
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में वरिष्ठ रेजीडेंट डॉ. ऋद्धा गुप्ता की नियुक्ति हो गई है। उन्होंने ज्वाइन कर लिया है। अब नाक, कान व गला के मरीजों को उपचार मिल सकेगा। इकलौती चिकित्सक होने से मरीजों को दो दिन उपचार की सुविधा मिलेगी। अन्य चिकित्सक मिलते ही प्रतिदिन इलाज मिल सकेगा।
- डॉ. द्विजेंद्र नाथ, प्राचार्य, स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें