फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की समस्याओं का शीघ्र किया जाए निस्तारण

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी को ज्ञापन देने जाते व्यापारी - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। किसान दिवस में डीएम योगेश कुमार शुक्ल ने फटी नहरों को शीघ्र ही दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फसलों को नुकसान से बचाव किया जाए। किसानों की समस्याओं का निस्तारण शीघ्र किया जाए। कलेक्ट्रेट सभागार में किसान दिवस की अध्यक्षता कर रहे डीएम योगेश कुमार शुक्ल ने पिछले किसान दिवस की समस्याओं के निस्तारण की जानकारी ली। इसके बाद किसानों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने नहरों के फटने पर शीघ्र ही दुरुस्त करने के निर्देश दिए। छुट्टा जानवारों की समस्या पर उन्होंने गोशालाओं में भेजने के निर्देश दिए। किसानों ने बताया कि अब तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि व दैवीय आपदा से फसल नुकसान का मुआवजा नहीं मिला है। ग्राम अर्जुनखिरिया निवासी किसान बाबूलाल दुबे ने खरीफ 2019 का फसल बीमा क्लेम दिलाए जाने की मांग की, जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार आ सके। नंदलाल पहलवान द्वारा प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना का लाभ जन सामान्य को दिलाए जाने की मांग की। बैठक में अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय, जिला कृषि अधिकारी गौरव यादव, किसान नेता रंजीत सिंह, कीरत बाबा आदि विभिन्न किसान संगठनों से प्रतिनिधि व किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें