ललितपुर। थाना बानपुर क्षेत्र में किशोरी से रिश्ते के मौसा और उसके साथी के सामूहिक दुष्कर्म का मामला पहला नहीं है। इसके पहले भी जनपद में रिश्तों को शर्मसार करने की घटनाएं हो चुकी हैं। ऐसे घटनाओं के आरोपी भी पकड़े जा चुके हैं।
कोतवाली क्षेत्र के मामले में 16 आरोपी जमानत पर
कोतवाली क्षेत्र ललितपुर के एक मोहल्ला में 17 वर्षीय किशोरी से उसके पिता व चाचा एवं ताऊ समेत पूर्व सपा जिलाध्यक्ष तिलक यादव एवं पूर्व बसपा जिलाध्यक्ष दीपक अहिरवार समेत 28 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, जिसमें सोलह आरोपियों को जेल भेजा गया था। हाईकोर्ट से आरोपी जमानत पर चल रहे हैं।
थाना बार क्षेत्र के मामले में मिल चुका आजीवन कारावास
थाना बार अंतर्गत एक गांव निवासी दंपती एक वर्ष की बेटी को लेकर खेत फसल काटने गए थे, जब वह गेहूं की फसल काट रहे थे। तभी उनका रिश्तेदार ग्राम गढि़या का इमरतलाल (25) आया और बच्ची को खिलाने के बहाने अपने साथ ले गया और दुष्कर्म किया। इस मामले में दो वर्ष पहले आरोपी को आजीवन कारावास की सजा मिल चुकी है।
पंजाब में संपर्क में आए थे दोनों
गिरफ्तार दोनों आरोपी पंजाब में एक-दूसरे के संपर्क में आए थे। आरोपी सूरज ने पुलिस को बताया कि पड़ोसी संजू कुशवाहा और वह पंजाब में साथ साथ काम करते थे। दोनों 28 मार्च को वहां से ललितपुर आए थे। संजू के जीजा सिद्धनपुरा निवासी कैलाश कुशवाहा से उसकी पहचान थी। 30 मार्च को वह और कैलाश कुशवाहा बानपुर क्षेत्र स्थित एक गांव में अपने साढ़ू के घर गए थे। वहां दोनों ने किशोरी से दुष्कर्म किया। दूसरे आरोपी कैलाश ने भी जुर्म कबूल किया।