फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: सुम्मेरा तालाब सुंदरीकरण में विद्युतीकरण का कार्य अधूरा

विज्ञापन
खंभा पर लगी जर्जर लाइट- संवाद
विज्ञापन
ललितपुर। शहर के मध्य स्थित सुम्मेरा तालाब का करोड़ों रुपये की लागत से सुंदरीकरण किया जा रहा है। इस कार्य पर 2.04 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। हालांकि, सुंदरीकरण के तहत कराया गया विद्युतीकरण का कार्य आधा-अधूरा है। विद्युतीकरण के लिए खंभे लगाए गए हैं। इनमें एलईडी लाइटें और तिरंगा कलर की लाइटें भी लगाई गई हैं। शुरुआत में तालाब पर प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था की गई थी। लेकिन अब कई स्थानों पर लाइटें गायब हैं। बीच के बंध से आगे तालाबपुरा की ओर लाइट तो दूर, खंभे तक नहीं हैं। मोड़ से आगे एक खंभे पर लगी लाइट जर्जर हालत में है। यह स्थिति अन्य तीन खंभों पर भी देखी जा सकती है। इसके अलावा, दो खंभों पर कोई लाइट ही नहीं है। सात खंभों पर लगी रंग-बिरंगी लाइटें भी गायब हैं। लगभग 200 मीटर तक विद्युत खंभे ही नहीं लगाए गए हैं। ऐसे में शाम होते ही तालाब के इस हिस्से में अंधेरा छा जाता है।
विज्ञापन

000000000000
सुम्मेरा तालाब पर सौंदर्यीकरण का कार्य कराया जा रहा है। जल्द ही खंभा व एलईडी लाइटें लगाईं जाएंगी।- दिनेश कुमार अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें