फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: बंच केबल बदलने के नाम पर ठप रही विद्युत आपूर्ति

Tue, 25 Jul 2023 01:12 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। बांसी कस्बे में बदली जा रही बंच केबल से घंटों विद्युत ठप रहने से विद्युत संयत्र न चलने और उमस भरी गर्मी के कारण लोगों का हाल-बेहाल है। बंच केबल जोड़ते समय सही संयोजन न होने से उपभोक्ताओं के विद्युत संयत्र फूंक गये। ग्रामीणों ने एसडीओ से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

कस्बा में विद्युत विभाग द्वारा पुरानी बंच केबिल में कमी बताते हुए नई केबल डाली जा रही है। इस कारण से दिन-दिन भर विद्युत आपूर्ति बंद कर दी जाती है। बिजली गुल रहने से बूढ़े से लेकर बच्चे तक दिन भर बेहाल रहते हैं। रविवार को दिन भर विद्युत आपूर्ति बंद रखकर मेन रोड के केबल बदली गई। रात में विद्युत आपूर्ति की गई तो अनेक उपभोक्ताओं के उपकरण अधिक वोल्टेज के कारण फूंक गए। जिसमें अनिल शर्मा, महेन्द्र सिंह, नरेंद्र प्रताप, राघवेंद्र सिंह, सुरेन्द्र सिंह के विद्युत संयंत्र जल गये। इन्होंने संयोजन करने वालों पर आरोप लगाया कि उनके संयोजन फेस टू फेस कर दिये इससे उनके सभी विद्युत संयंत्र जल गए और उन्हें बहुत आर्थिक क्षति हुई है। इस संबंध में कार्यवाही हेतु सोमवार को भाजपा मंडल उपाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा, सेक्टर अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार चौबे, सतीश कुमार पस्तोर, बलराम सरदार, परमाल राजा, हैप्पी सरदार ने बांसी पावर हाउस पहुंचकर एसडीओ देवी सिंह राजपूत को ज्ञापन देकर कार्यवाही की मांग की ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें