फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: दो घंटे गुल रही घंटाघर क्षेत्र की बिजली, गर्मी से जूझे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। गर्मी का सीजन आते ही लोगों को बिजली की समस्या से जूझना पड़ रहा है। कभी जर्जर केबल जल जाती है तो कभी तार टूट जाते हैं, इससे घंटों बिजली बाधित रहती है। सोमवार देर शाम सदरकांटा के पास बिजली की केबल टूट गई। इससे घंटाघर क्षेत्र की बिजली करीब दो घंटे तक बाधित रही।
सोमवार देर शाम शहर के घंटाघर के पास बिजली की केबल टूटकर गिर गई। इससे जमीन पर चिंगारी उठने लगी और केबल जलने लगी। अचानक केबल टूटकर गिरने और उसमें आग लगने से आसपास मौजूद लोग यहां वहां भागे और अपने आप को बचाया। आग की लपटें उठने की सूचना बिजली विभाग के अधिकारियों को दी गई, जिसके बाद आपूर्ति बंद की गई। सूचना पर बिजली कर्मी मौके पर पहुंचे और आग से जली केबल को दुरुस्त करने में जुट गए। बिजली जाने से दुकानदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब दो-ढाई घंटे बाद बिजलीकर्मी क्षतिग्रस्त केबल को ठीक कर सके। इसके बाद बिजली की आपूर्ति सुचारु हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
अधिकारी नहीं उठाते सीयूजी फोन
आम लोगों की शिकायत या किसी प्रकार की सूचना देने के लिए सरकार ने सभी सरकारी अधिकारियों को सीयूजी नंबर दे रखा है, लेकिन बिजली विभाग के अधिकारी मनमानी करते हैं और आमलोगों का फोन रिसीव नहीं करते। इस कारण लोगों को काफी परेशानी होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें