फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: हरदीला में 28 घंटे गुल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। भीषण गर्मी के बीच बेपटरी विद्युत व्यवस्था लाख कोशिशों के बावजूद सुधर नहीं पा रही है। इलाइट क्षेत्र के हरदीला में 28 घंटे तक बिजली गुल रही। इससे करीब एक हजार की आबादी परेशान रही। शुक्रवार रात में 11 बजे मोबाइल ट्रांसफॉर्मर लगाकर आपूर्ति बहाल की गई।
हरदीला में बृहस्पतिवार शाम को अचानक बिजली गुल हो गई। मोहल्लावासियों ने ओवरलोड के चलते बिजली गुल होने की आशंका जताई। इसके बाद जब रात में इन्वर्टर भी ठप हो गए तो अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया। बताया गया कि ट्रांसफॉर्मर खराब हो गया है। लोगों ने किसी तरह भीषण गर्मी में जागकर रात काटी। सुबह होने पर ट्रांसफॉर्मर बदलने की आस लगाई, लेकिन दोपहर तक बिजली नहीं आई। भीषण गर्मी के चलते दोपहरी काटना मुश्किल हो गया। लोगों ने किसी तरह समय बिताया। पूरा दिन बीतने के बाद भी आपूर्ति चालू नहीं हुई तो शाम को लोग परेशान हो उठे। इसके बाद उच्च अधिकारियों को फोन घनघनाना शुरू किया। रात में लगभग 11 बजे मोबाइल ट्रांसफॉर्मर (ट्राली ट्रांसफॉर्मर) रखकर आपूर्ति चालू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
नागरिकों में रोष: मोहल्लावासियों ने कहा कि आपूर्ति बाधित होने पर तत्काल ट्रांसफॉर्मर रखा जाना था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। पूरे 28 घंटे बाद मोबाइल ट्रांसफॉर्मर रखकर आपूर्ति चालू की गई। जब विभाग को मोबाइल ट्रांसफॉर्मर से ही आपूर्ति करनी थी तो उसी दिन यह क्यों नहीं किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें