फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: चार घंटे गुल रही बिजली, आमजन से लेकर दुकानदार तक रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। विद्युत विभाग भले ही पर्याप्त सप्लाई करने के दावे कर रहा हो, लेकिन लगातार गुल हो रही बिजली से लोगों की परेशानी कम नहीं हो रही है। बुधवार सुबह लगभग 11 बजे बिजली गुल हो गई और दोपहर तीन बजे चालू हुई। पूरी दोपहर बिजली न होने से लोगों को घर ही नहीं बाहर भी राहत नहीं मिली। बिजली न आने से शीतल पेय पदार्थों की बिक्री तक नहीं हो सकी। इससे दुकानदार परेशान रहे।
विज्ञापन

बुधवार सुबह गल्ला मंडी स्थित बिजली घर पर बीसीबी मशीन खराब हो गई। इससे लगभग 11 बजे एक नंबर फीडर की बिजली गुल हो गई। लगभग पांच हजार उपभोक्ता परेशान रहे। दोपहर में 12 बजते ही गर्मी का प्रकोप भीषण हो गया। बच्चे व बुजुर्गों का गर्मी से हाल बेहाल हो गया। घरों में लगे इन्वर्टर की बैटरी भी डाउन होने से बंद हो गई थी। गर्मी से दुकानों पर ग्राहक तक नहीं ठहरे। लोगों को दुकानों पर पानी की बोतल भी ठंडी नहीं मिल पाई। ऐसे में राहगीर तक परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें