बिजरौठा-तालबेहट। अघोषित बिजली कटौती और आए दिन हो रहे फाल्ट ने क्षेत्र की बिजली व्यवस्था को पटरी से उतार दिया है। इससे जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित है। लोगों ने इस संबंध में विभागीय उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया है। बारिश न होने से उमस भरी गर्मी भी लोगों को परेशान कर रही है। इसके अलावा क्षेत्र में संक्रामक बीमारियों और आई फ्लू का प्रकोप काफी तेज है। अधिकांश घरों में मरीज है।
बिजरौठा में बिजली कब आए और कब चली जाए इसका किसी को कुछ पता नहीं। रात में बिजली न आने से मच्छरों के प्रकोप के चलते लोगों को रात गुजराने में भारी असुविधा हो रही है। वही शुक्रवार को उपकेंद्र में लगी मशीनों की टेस्टिंग के चलते पूरी दोपहर तक नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र के समस्त फीडर बंद रहे।