फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: छह ग्राम पंचायतों में सीएससी संचालन में बिजली बनी बाधा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। छह ग्राम पंचायतों में सीएससी (सामुदायिक सुविधा केंद्र) संचालन में बिजली विभाग बाधा बना है, जबकि इस संबंध में पंचायती राज विभाग की तरफ से कई बार पत्र लिखा जा चुका है। यही नहीं, कनेक्शन की धनराशि भी जमा की जा चुकी है।
पंचायती राज विभाग ने सभी गांवों में पंचायत भवन के संचालन के लिए सहायकों की नियुक्ति की। ग्रामीणों की सुविधा के लिए सीएससी खोलने का निर्णय लिया। इसके लिए बिजली कनेक्शन की जरूरत थी, कई गांवों में पहले से कनेक्शन था, लेकिन कुछ ग्राम पंचायतों में संयोजन न होने के कारण विद्युत विभाग में आवेदन किया गया। छह ग्राम पंचायतों में अभी तक कनेक्शन नहीं हो पाया, ऐसे में नेट कनेक्टिविटी न होने से सीएससी का संचालन नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन ग्राम पंचायतों में विकास खंड बार की पाह, टौरिया, उमरी, तालबेहट की कड़ेसरा बांसी, महरौनी की ग्राम पंचायत लरहन व सड़कौरा शामिल हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी नवीन कुमार मिश्रा ने बताया कि कई बार पत्राचार किया जा चुका है, धनराशि जमा होने के बाद भी संयोजन नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें