ललितपुर। अपर निदेशक स्वास्थ्य डाॅ. आरके सोनी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत आरएमएनसीएचए कार्यक्रमों की जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। अपर निदेशक ने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर बिजली व रनिंग वॉटर की आपूर्ति, फैसिलिटी ब्रांडिंग एवं शौचालय की क्रियाशीलता सुनिश्चित कराते हुए उनकी गुणवत्ता संवर्धन के प्रयास किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी सीएचसी पर सिजेरियन प्रसव की सेवाएं प्रारंभ करने के लिए सीएमओ को अपने स्तर से मानव संसाधन की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
आरबीएसके के अन्तर्गत जन्मजात दोषयुक्त बच्चों का उपचार कराने, एनक्यूएएस की तैयारी करने, आयुष्मान भारत- गोल्डन कार्ड एवं उपचार बढ़ाने, जन्म-मृत्यु पंजीकरण- जनपद स्तरीय समन्वय समिति की बैठक कराने, प्रेरणा कैन्टीन का संचालन एवं निःशुल्क भोजन की आपूर्ति करने, रोगी कल्याण समिति एवं विभिन्न स्तर के अंटाइड फंड का व्यय बढ़ाने, कस्तूरबा गांधी विद्यालय में नियमित स्वास्थ्य परीक्षण की व्यवस्था कराने, स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात विशेषज्ञों से उनकी विशेषज्ञता के अनुरूप सेवाए देने के लिए निर्देशित किया। इस मौके पर डॉ वीरेंद्र सिंह, आनंद चौबे, डॉ शिवप्रकाश, डॉ आर एन सोनी, डॉ अमित तिवारी, डॉ प्रदीप सिंह, डॉ सौरभ सक्सेना, डॉ राजेश भारती, डॉ सुखदेव, डॉ छत्रपाल सिंह, डॉक्टर राजेश भारती, डाॅ तारिक अंसारी, डॉ देशराज, रजिया फिरोज, गौरव जैन आदि उपस्थित रहे।