तालबेहट। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चौबयाना निवासी हरीराम (60) को एक तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) तालबेहट ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। संवाद