फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: जिला कारागार में आठ बंदी मिले अवसाद के शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जिला कारागार में निरुद्ध बंदी अवसाद के शिकार हैं। एक बार फिर कारागार में आठ बंदियों को अवसाद होने की पुष्टि हुई है। जबकि सात बंदियों की पहले से अवसाद दूर होने की दवा चल रही है। इसके अलावा दो बंदियों को बनारस के अस्पताल में भेजा गया है। वहीं दो बंदियों का झांसी व आगरा में उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला कारागार में बीते छह जनवरी को पाली दुष्कर्म मामले के विचाराधीन बंदी द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने के बाद जिला प्रशासन एवं जेल प्रशासन ने बंदियों की मानसिक स्थिति को लेकर काउंसलिंग कराना शुरू कर दिया है। हाल ही में जिला कारागार में 30 बंदियों की काउंसलिंग की गई।
इसमें आठ बंदियों को अवसाद की समस्या होने पर दवाई दी गई। इन बंदियों में लगातार घबराहट हो रही थी। साथ ही नींद नहीं आती थी। काउंसलिंग में गंभीर अपराधों में निरुद्ध करीब चार बंदियों को विशेष निगरानी में रखने की जरूरत महसूस की गई।
विज्ञापन

-जेल प्रशासन द्वारा लगातार बंदियों के स्वास्थ्य एवं मानसिक तनाव को देखते हुए अलग-अलग तरह की गतिविधियां खेलकूद, व्यायाम, कौशल विकास से जोड़कर व्यस्त भी रखा जाता है। झांसी की मनोचिकित्सक डॉ. शिकाफा जाफरीन, जेल चिकित्सक, सामाजिक कार्यकर्ता की टीम ने 30 बंदियों की काउंसलिंग की थी और टीम द्वारा उन्हें उपचार के लिए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन

- लाल रत्नाकर सिंह, जेल अधीक्षक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें