बिरधा। कस्बा में ईद ए मिलादुन्नबी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। नूरानी मस्जिद से शुरू हुआ जुलूस मुख्य बाजार, पुराना सागर होते हुए बाबा गुलाब शाह दरगाह सैंदर कुआं,बाबा चिराग शाह पुलिस चौकी और बाबा मेंहदी शाह दरगाह फूटा बंगला से वापस होकर नूरानी मस्जिद पर जुलूस संपन्न हुआ जिसमें मुस्लिम समाज के डीजे की धुनों पर लोग झंडे लहराकर नाच रहे थे। इस मौके पर हाफिज मुहम्मद ईशुव पेश इमाम, करीम खान, ताजुद्दीन खान, नबाब खान, नौशाद अली, अमजद खान, इरफान खान, दिलशाद खान सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे। संवाद