फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: मांस-मछली विक्रेताओं के लिए नये बाजार की कवायद

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। शहर के मांस और मछली विक्रेताओं को व्यवस्थित स्थान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एसडीएम सदर और नगरपालिका ईओ ने बुढ़वार रोड की भूमि का निरीक्षण किया। इस कवायद का लक्ष्य शहर की बाजार व्यवस्था को सुव्यवस्थित करना है। एसडीएम सदर हेमंत पटेल और नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार विश्वकर्मा ने नगरपालिका हद के बाहर स्थित आराजी संख्या 765 का अवलोकन किया। यह भूमि 0.243 हेक्टेयर रकबे वाली है और राजस्व अभिलेखों में बंजर खाते में दर्ज है। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जमीन की स्थिति देखी और इस पर होने वाले अन्य कार्यों पर चर्चा की। निरीक्षण के दौरान मांस और मछली विक्रेताओं के लिए नवीन बाजार स्थापित करने की संभावनाएं तलाशी गईं। प्रस्तावित बाजार का मुख्य उद्देश्य विक्रेताओं को एक निर्धारित स्थान पर व्यवस्थित व्यापार की सुविधा देना है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें