फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिनी बस बना टेंपो: दो-चार नहीं बैठी मिली पूरी 22 सवारियां, गिनती करते ही ट्रैफिक पुलिस के उड़े होश

Fri, 07 Mar 2025 05:11 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर

सार

प्रभारी यातायात आलोक तिवारी ने बताया कि ओवर लोडिंग और यातायात नियमों का पालन न करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में टेंपो चालक को पकड़ा गया था। जिसका चालान किया गया। साथ ही सख्त हिदायत भी दी गई।
विज्ञापन
ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाहन चेकिंग के दौरान एक टेंपो को देखकर यातायात पुलिस भी हैरान हो गई। टेंपो में दो-चार नहीं पूरी 22 सवारियां बैठी थी। जिसमें तीन बच्चे भी शामिल थे। ट्रैफिक पुलिस ने टेंपो का चालान काटा। टेंपो का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


कोतवाली अंतर्गत सिलगन रेलवे फाटक के पास प्रभारी यातायात आलोक तिवारी वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी सवारियों से भरा एक टेंपो आया। पुलिस ने रोकने को कहा। जब उसके अंदर बैठी सवारियों को एक-एक करके पुलिस ने नीचे उतारा और गिनती की तो वहां मौजूद यातायात प्रभारी सहित सभी हैरत में पड़ गए।

उक्त टैक्सी में तीन बच्चों सही कुल 22 सवारियां बेटी पाई गई। कोई यह अंदाजा भी नहीं लग सकता कि ऑटो में इतने लोग बैठ सकते हैं। बता दें कि अकेले चालक  की सीट पर चालक के साथ चार सवारी बेटी थी। बाकी की सवारी पीछे और बीच की सीट पर बैठी थी। टैक्सी के पीछे भी सवारियां लटकी थी।
विज्ञापन


टेंपो इलाइट चौराहा की ओर से सिलगन की ओर जा रही टी। प्रभारी यातायात ने गांधीगिरी करते हुए विनम्र तरीके से टेंपो चालक को समझाया और अपने साथ दूसरों के जीवन से इस तरह का खिलवाड़ दोबारा ऐसा न करने की हिदायत दी। साथ मे टेंपो का चालान काटा। टेंपो में 22 सवारियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

प्रभारी यातायात आलोक तिवारी ने बताया कि ओवर लोडिंग और यातायात नियमों का पालन न करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में टेंपो चालक को पकड़ा गया था। जिसका चालान किया गया। साथ ही सख्त हिदायत भी दी गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें