शनिवार को अस्पताल में बिजली गुल होने से जांच प्रभावित हो गई। इससे एक्स-रे मशीन के साथ ही सीटी स्कैन मशीन नहीं चल सकी। ऐसे में जांच न हो पाने से आक्रोशित मरीजों ने खूब खरी-खोटी सुनाई। सीएमएस डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि लोकल फॉल्ट से कुछ देर के लिए बिजली गुल रही होगी, लेकिन तत्काल जनरेटर चला दिया जाता है। किन कारणों से जांच प्रभावित हुई इसकी जानकारी की जाएगी।